प्रगट संतोषी माता मंदिर, जोधपुर

भारत में भक्ति के रूप में देवी की आराधना की जाती रही है| एक जमाना था जब देवी की शक्तिदायानी के रूप में पूजा कर शक्ति हासिल की जाती थी, क्योंकि उन दिनों शारीरिक शक्ति की आवश्यकता अधिक होती थी लेकिन आज भौतिक युग में शक्ति की बजाय संतोष की आवश्यकता होती है, इसलिए संतोषी माता की पूजा करते है | संतोषी माता के पिता गणेश है | राजस्थान में ऐतिहासिक नगर जोधपुर ( मारवाड़ ) की उत्तर दिशा में प्राचीन मण्डोर के मार्ग पर नई खाद्यान मण्डी के मध्य से होते हुवे पहाडों के बीच लाल सागर नामक एक अति रमणीक सरोवर है |
इस भूमि पर मनोकामना पूर्ण करने वाली श्री संतोषी माता का प्राकृतिक प्राचीन मन्दिर है, जिसके आस - पास नीम, पीपल, वाट वृक्ष व कई प्रकार के वृक्ष दृष्टिगोचर होते है | भारत में प्रथम श्रेंणी का युगों पुराना प्राकृतिक तीर्थ है जो अपने आप में एक अदभुत विशेषता लिए हुये है | श्री संतोषी माँ के मन्दिर के ऊपर पहाड़ी ऐसी छाई हुई है| मानो शेषनाग मातेश्वरी पर अपने फण से छाया कर रहा है | इसी पहाड़ी के अन्दर ऊपर भाग में मातेश्वरी व सिंह का पदचिन्ह प्राकृतिक बना हुआ है |
मन्दिर के सन्निकट एक अमृत कुण्ड है, जिसके ऊपर कई वर्षो से एक ही आकार में हरा भरा वृक्ष है, जिसके पास से मनोहर झरना बहता है, जहाँ पर भोलेनाथ की प्रतिमा विराजमान है | अनेक भक्तो की मनोकामना पूर्ण होने के फलस्वरूप आज मन्दिर विशालता को प्राप्त हो रहा है |

हम से संपर्क करें

स्थान :

प्रगट संतोषी माता मंदिर, कृषि मण्डी, जोधपुर, राजस्थान.

श्री जगदीश सांखला, अध्यक्ष :

09672224445, 09414921191.

श्री संतोष कुमार शर्मा, मंदिर पुजारी:

0291-2655030.

श्री राजा राहुल सांखला:

09983335999.